Wednesday, December 3, 2025

मुंबई में जाने के बाद इस खिलाड़ी को आई चेन्नई की याद, कहा ‘धोनी भाई को मिस करेंगे…’

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में कई टीमों में बड़े बदलाव हुए हैं कई खिलाड़ियों को अपनी पुरानी टीम छोड़कर दूसरी टीम में जाना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी आईपीएल 2025 में ऋतुराज गायकवाड करेंगे और एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे चेन्नई ने भी अपने कई स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। चेन्नई के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाला यह खिलाड़ी अब मुंबई में पहुंच गया है। मुंबई में पहुंचने के बाद इस खिलाड़ी ने बड़ा बयान दिया है।

मुंबई में पहुंचे दीपक चाहर

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। लेकिन आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस ने नीलामी में तेज गेंदबाज दीपक चाहर को अपने साथ शामिल कर लिया है। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने तेज गेंदबाज दीपक चाहर को 9.25 करोड़ में खरीदा है। दीपक चाहर अब आईपीएल 2025 में मुंबई के लिए गेंदबाजी करते नजर आएंगे।

दीपक ने दिया बड़ा बयान

मुंबई में जाने के बाद दीपक चाहर का एक बयान काफी चर्चा में बना हुआ है। इंटरव्यू के दौरान दीपक चाहर से पूछा जाता है कि मुंबई में जाने के बाद वह धोनी को मिस करेंगे? इसके बाद दीपक चाहर कहते हैं कि “ उनको (महेंद्र सिंह धोनी को) कौन मिस नहीं करेगा।” जब दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है तब कई बार दीपक चाहर और चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक साथ मस्ती करते हुए देखा जाता था लेकिन अब यह दोनों अलग-अलग टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।

Read More-ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही एक्शन मोड में दिखे कप्तान रोहित शर्मा, प्रैक्टिस सेशन में जमकर बहाया पसीना

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img