Tuesday, December 23, 2025

दिवाली पर इन 3 राशि वालों की होगी बल्ले- बल्ले, बन रहा नव पंचम राजयोग

Rahu Mangal Gochar: राहु और केतु को क्रूर और पापी ग्रह माना जाता है। जिस जातक पर राहु और केतु नाराज होते हैं उनका जीना मुश्किल हो जाता है। कहते हैं कि कुंडली में अगर राहु सही स्थिति में हो तो वह किसी भी गरीब को राजा बन सकते हैं। इस बार दिवाली से पहले राहु और मंगल गोचर करते हुए एक ही राशि में आ रहे हैं। राहु और मंगल की एक साथ की युति का प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ेगा। इन तीन राशि वालों पर राहु और मंगल मेहरबान होने जा रहे हैं। मंगल ग्रह इस 20 अक्टूबर को कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं ‌ वही राहु ग्रह मीन राशि में मौजूद हैं। दोनों की स्थिति की वजह से नवपंचम राज योग बन रहा है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए नव पंचम राजयोग बहुत ही शुभ रहेगा। आपका कारोबार में वृद्धि होगी। पहले किए गए किसी निवेश से बेहतर रिटर्न मिल सकता है। आप परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक धन लाभ होगा।

कन्या राशि

राहु और मंगल गोचर करके कन्या राशि वालों पर मेहरबानी बरसाएंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आपके घर नए वाहन का आगमन हो सकता है या कोई नई संपत्ति खरीदी जा सकती है। जो आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग बहुत ही फायदेमंद रहेगा। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। उनकी मेहनत का फल मिलेगा और कैरियर में तरक्की के आसार बढ़ेंगे। आप जो भी फैसला लेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदे ये 5 चीजें, फूटी कौड़ी को हो जाएंगे मोहताज

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img