Sunday, December 21, 2025

दशहरे के दिन इस पक्षी को देखने से बन जाते हैं सभी बिगड़े काम, माना जाता है बहुत शुभ

Dashara 2024: हिंदू धर्म में दशहरे के त्यौहार को बहुत ही विशेष माना जाता है। विजयदशमी के दिन ही प्रभु श्री राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त कर माता सीता को उसे छुड़ाया था। इस दिन एक ऐसा पक्षी है जिसे देखना बहुत ही शुभ माना जाता है दशहरे के दिन इस पक्षी को अगर देख लेते हैं तो सभी बिगड़े हुए काम बन जाते हैं।

विजयदशमी के दिन इस पक्षी को देखना माना जाता है शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विजयदशमी के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि रावण के साथ अंतिम युद्ध करने से पहले श्री राम ने नीलकंठ पक्षी के दर्शन किए थे इसी लिए दशहरे के दिन नीलकंठ के दर्शन करने से सभी काम बन जाते हैं।रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास ने भगवान श्री राम की बारात के निकलने का बहुत ही सुंदर चित्रण करते हुए लिखा की बारात निकलते समय सुंदर शुभदायक शगुन होने लगे जिसमें नीलकंठ पक्षी बाई और दाना चुग रहा है।

महादेव का स्वरूप माना जाता है यह पक्षी

नीलकंठ पक्षी को दशहरे के दिन देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। नीलकंठ पक्षी को भगवान शिव का स्वरूप भी माना जाता है। समुद्र मंथन के दौरान जो विष निकला था उसे महादेव ने ग्रहण किया था महादेव ने विष के प्याले को पीकर अपने गले में ही रोक लिया था। जिससे उनका गला नीला हो गया और नीलकंठ कहलाने लगे। दशहरे के दिन सुबह उठते ही नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना शुभ माना गया है। पुराने समय में ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोग नीलकंठ पक्षी को लेकर घर-घर जाकर कुंडी खटखटाते थे।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-नवरात्रि में कब पड़ रही अष्टमी और नवमी? जाने कब खिलाए कन्याएं

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img