Tuesday, February 10, 2026

BJP के वरिष्ठ नेता रमाकांत पांडे ने चलाया सदस्यता अभियान, गांवों और कस्बों में किया भ्रमण

UP News: जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने पूरे प्रदेश में सदस्यता का महाअभियान चलाया। कुनबा बढ़ाने को पार्टी ने डेढ़ लाख से अधिक नेताओं की फौज प्रदेश के हर बूथ पर उतारी। वहीं इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकांत पांडे ने गुरुवार को गौर क्षेत्र के कई गांवों और कस्बो और चौराहों पर जाकर सदस्यता अभियान चलाया। जिसमें 300 से अधिक लोगों को मोबाइल ऐप के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई।

सदस्यता की मजबूती से ही संगठन मजबूत होगा-रमाकांत

भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत पांडे ने गौर क्षेत्र के गांवों व कस्बों में जाकर सभी को सदस्यता ग्रहण कराई है। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि,’जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में क्षेत्र के ऐसे लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है जो पहले से ही सदस्य नहीं थे। सदस्यता की मजबूती से ही संगठन मजबूत होगा।’ उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार गरीबों के हित में कई योजनाएं चला रही है, जैसे निशुल्क राशन, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड से मुफ्त इलाज और किसान सम्मान निधि।

अभियान में मौजूद रहे ये लोग

सदस्यता अभियान में भाजपा नेता रमाकांत पांडे के साथ काफी लोग साथ रहे। इस दौरान उनके साथ मनीराम वर्मा, राजमन वर्मा, राम रक्षा वर्मा, राजकिशोर वर्मा, मायाराम वर्मा, मस्तराम वर्मा, धनीराम वर्मा, आकाश यादव, लक्ष्मी प्रसाद यादव, अमर चंद्र वर्मा आदि लोग शामिल रहे।

Read More-‘अब क्या PM मोदी हमारे घरों में झांकेंगे…?’ वफ्फ बिल को लेकर भड़के ओवैसी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img