Raha Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर अपनी बेटी के साथ पेरिस वेकेशन मनाने गए हुए थे जहां से अब वह वापस आ गए हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया है। इस दौरान उनकी बेटी राहा कपूर भी उनके साथ नजर आई हैं। आलिया रणबीर के साथ उनकी मां नीतू कपूर भी दिखाई दी हैं। वही इस दौरान की कई सारी तस्वीर भी सामने आई है जिसमें राहा कि क्यूटनेस पर हर कोई फिदा हो गया है। हालांकि इस दौरान राहा कपूर थोड़ा इरिटेट भी दिखाई दी हैं।
पापा की गोद में इरिटेट दिखी राहा कपूर
आलिया और रणवीर पेरिस से वेकेशन मना कर वापस आ गए हैं। एयरपोर्ट से राहा के साथ उनकी कई खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई है। जैसे ही रणबीर और आलिया घर की सबसे लाडली बिटिया रानी राहा को लेकर एयरपोर्ट से निकले दादी नीतू कपूर ने तुरंत ही राहा कपूर को किस कर लिया। इस दौरान राहा कपूर थोड़ा इरिटेट नजर आई हैं। राहा कपूर कैमरे के फ्लैश से थोड़ा परेशान दिखाई दी। राहा कपूर फोटोग्राफर्स की फ्लैशलाइट से इरिटेट हो रही थी। फ्लैशलाइट की वजह से रहा कपूर को आंखें खोलने में दिक्कत हो रही थी।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया यूजर्स ने लुटाया प्यार
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ फैंस राहा कपूर की क्यूटनेस के दीवाने हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘राहा को बेस्ट डैड मिले हैं।’ वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘माशा अल्लाह बहुत प्यारी बच्ची है राहा।’ वही एक अन्य यूज़र ने लिखा,’यह कपूर खानदान से अधिक अपनी मां जैसी लगती है।’ एयरपोर्ट से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।