Friday, January 23, 2026

‘ये किसी को सुहागरात नहीं मानने देता..अक्षय कुमार ने खोला था रणवीर सिंह का सीक्रेट

Ranveer Singh Secret: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से की थी। इसके बाद रणवीर सिंह ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में निकाली है। आज रणवीर सिंह बी टाउन के सबसे चर्चित अभिनेता माने जाते हैं। आज हम रणवीर सिंह के एक सीक्रेट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका खुलासा खुद अक्षय कुमार ने किया था। रणवीर सिंह के ए सेक्रेट को सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।

अक्षय कुमार ने किया था चौंकाने वाला खुलासा

करण जौहर का शो ‘काफी विद करण’ मैं एक बार अक्षय कुमार और रणवीर सिंह एक साथ पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर सिंह और अक्षय कुमार ने एक- दूसरे के साथ काफी मस्ती भी की थी और कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए थे। अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह के सीक्रेट खोलते हुए कहा था कि,’रणवीर वह इंसान है जो हर पार्टी में सबसे आखरी में घर जाता है। अगर यह किसी की शादी में चला जाए तो वहां से वापस आने वाला आखिरी इंसान होता है। आदमी की शादी खत्म हो गई है,उसको सुहागरात के लिए जाना है इसे समझ नहीं आता है कि जब यह घर जाएगा तभी तो लोग जाएंगे। रणवीर ऐसा है जो किसी नए कपल को सुहागरात नहीं मानने देता।’

रणवीर सिंह ने दिया मजेदार जवाब

अक्षय कुमार की इस बात में रणवीर सिंह ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि,’उन्हें पैसे वेस्ट होते देखना अच्छा नहीं लगता है। फिर चाहे वह शादी हो, बर्थडे हो या फिर बच्चों का मुंडन हो, वह उसमें नाचने पहुंच जाते हैं।’ रणवीर सिंह एक बेटी के पिता बन गए हैं। अभी हाल ही में रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण ने एक बेटी को जन्म दिया है।

Read More-Pushpa 2 में होगी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर की एंट्री, विलेन के लुक में वायरल हो रही तस्वीर

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img