पति जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने की गणपति बप्पा की पूजा, हो गई ट्रोल

गणेश चतुर्थी पर बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ गणपति बप्पा की पूजा की है जिसका वीडियो सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

88
Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी की है। दूसरे धर्म से शादी करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा को काफी ट्रोल किया गया था। गणेश चतुर्थी पर बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ गणपति बप्पा की पूजा की है जिसका वीडियो सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। गणपति बप्पा की पूजा करने पर सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

सोनाक्षी ने की गणपति बप्पा की पूजा

सोनाक्षी सिन्हा का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि वह अपने पति जहीर इकबाल के साथ बप्पा की पूजा और आरती करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा ने ब्लू कलर का आउटफिट पहना हुआ जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही हैं। जाहिर भी हल्के रंग के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक साथ में गणपत की आरती की इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा,”प्यार सम्मान में बढ़ता है जब एक जोड़ा सच्चे सद्भाव में एक दूसरे के विश्वासों का सम्मान करता है…शादी के बाद हमारा गणपति।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

दोनों के धर्म पर उठे सवाल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के इस वीडियो को देखकर फैंस उनके धर्म पर सवाल उठा रहे हैं। कोई जाहिर से मुसलमान होने का सबूत मांग रहा है तो कोई कपल की आस्था पर सवाल कर रहा है। एक यूजर ने सोनाक्षी से पूछा कि,’क्या वह ईद मनाएगी?’ वहीं कुछ लोगों ने दोनों को एक दूसरे का धर्म बदलने की नसीहत दे डाली।

Read More-अस्पताल में न्यूबॉर्न बेटी को गोद में लिए नजर आई दीपिका पादुकोण? जाने वायरल तस्वीर का सच