अपने बच्चों के साथ महिला ने ‘तौबा तौबा’ पर किया ऐसा डांस, देखकर मुरीद हुए विक्की कौशल

Viral Video: विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म ‘बैड न्यूज’ शुक्रवार 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर के बाद आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखा गया। विकी कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म ‘बैड न्यूज’ का गाना तौबा तौबा जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक महिला अपने बच्चों के साथ जबरदस्त ‘तौबा तौबा’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। इस महिला के डांस स्टेप के विक्की कौशल भी मुरीद हो गए हैं।

विक्की कौशल ने की डांस स्टेप की तारीफ

फैंस ‘तौबा तौबा’ गाने पर यूनिक हुक स्टेप को क्रिएट करते हुए रील्स बना रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ गाने के हुक स्टेप करती हुई नजर आ रही है। महिला मुस्कुराते हुए सारे स्टेप्स बड़ी सफाई से परफॉर्म करती है वीडियो के बैकग्राउंड में एक घर नजर आ रहा है। वायरस होते ही इस शानदार डांसर महिला की कई एक्टर्स ने तारीख की है खुद विक्की कौशल ने इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा है,”वाह!!!” इसके बाद तीन फायर इमोजी भी बनाए। इसके अलावा एक्ट्रेस तारा शर्मा, एक्टर अमोल कांबले ने भी वीडियो पर कमेंट कर महिला की तारीफ की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rupali Sing (@sad_rupaa)

काफी पसंद किया जा रहा वीडियो

महिला का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर अब तक 46.75 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 26 लाख से ज्यादा बार वीडियो पर रिएक्ट करके यूजर्स ने पसंद किया है।

Read More-तलाक के बाद पूरी तरह टूट गए हार्दिक पांड्या, फेक स्माइल दिखा कर छुपा रहे गम

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img