राधिका मर्चेट को ब्याहने बारात लेकर निकले दूल्हे राजा अनंत अंबानी, सामने आई पहली तस्वीर

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी(Anant Ambani) आज दूल्हे राजा बन गए हैं और वह अपनी दुल्हनिया राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) को ब्याहने के लिए निकल पड़े हैं। दूल्हे राजा अनंत अंबानी अपनी फैमिली के साथ वेडिंग वेन्यू भी पहुंच चुके हैं। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी(Nita Ambani)” अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए बन ठन कर पहुंचे हैं। जहां से उनकी एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें पूरा अंबानी परिवार शाही अंदाज में दिखाई दे रहा है।

शाही अंदाज में निकली अनंत अंबानी की बारात

अनंत अंबानी की बारात बहुत ही शाही अंदाज में निकली है। मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया है। आज 12 जुलाई 2024 को अनंत अंबानी हीरा व्यापारी की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने जा रहे हैं। अनंत अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे हैं। जहां सभी ने अंदर जाने से पहले पैपराजी को कई सारे पोज भी दिए हैं। इस दौरान दूल्हे राजा अनंत अंबानी गोल्डन कलर की बंद गले वाली शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वही दूल्हे पेरेंट्स भी शाही लुक में दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बेहद खूबसूरत लगी दूल्हे की मां नीता अंबानी

नीता अंबानी ने अपने बेटे के साथ मैचिंग करते हुए गोल्डन कलर का हैवी लहंगा पहना है। वही मुकेश अंबानी पिंक कलर की शेरवानी में काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। अनंत अंबानी के बड़े भाई आकाश अंबानी पीच शेड की शेरवानी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। दूल्हे राजा की भाभी श्लोका मेहता डायमंड वर्क वाला पिंक लहंगा पहना है। जिसके साथ उन्होंने गोल्डन दुपट्टा कैरी किया हुआ है। वही ईशा अंबानी अपने भाई की शादी में पिंक और येलो कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

Read More-ब्लू बिकनी में अवनीत कौर ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें देख छूटे फैंस के पसीने

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img