Thursday, January 1, 2026

आषाढ़ में इन चीजों का दान करने से भर जाएंगे भंडार, प्रसन्न होंगे पितृ

Ashad month 2024: साल के 12 महीना में आषाढ़ का महीना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आषाढ़ के महीने में भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करना विशेष माना जाता है कहते हैं कि इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को कभी भी किसी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। आषाढ़ के महीने में कुछ ऐसी चीज हैं जिनको दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। इन चीजों को दान करने से आपके घर में हमेशा अन्न धन के भंडार भरे रहेंगे। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।

आषाढ़ में इन चीजों का करे दान

अन्न दान: इस महीने में अगर कोई व्यक्ति अन्न का दान करता है तो उसे कभी भी अन्न धन की कमी नहीं होती है। घर में भंडार भरे रहते हैं। भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है कभी भी किसी प्रकार की कमी नहीं होती है।

काले तिलों का दान: इस महीने में काले तिल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि अगर इस महीने में काले तिल का दान किया जाए तो बहुत ही अच्छा रहता है और पितर प्रसन्न होते हैं। व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

कपड़ों का दान: आषाढ़ के महीने में वास्तु शास्त्र के अनुसार वस्तुओं का दान करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। अगर आप ऐसा करते हैं तो दरिद्रता का नाश होगा। वस्त्र का दान करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए की वस्त्र कहीं से कटे फटे नहीं होने चाहिए।

Read More-जुलाई के महीने में राजाओं जैसी जिंदगी जिएंगे ये राशि के लोग, करियर में मिलेगा लाभ

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img