Thursday, December 4, 2025

4 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने नियुक्त किया प्रभारी,जाने कहां और किसको मिली जिम्मेदारी

Assembly Chunav 2024: चार राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रभारी के नाम का ऐलान कर दिया है। अभी हाल ही में 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आए हैं जिसमें भाजपा के नेतृत्व में एनडीए को बहुत मिल गया और बीजेपी की सरकार बन गई। वही इस साल के अंत तक महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी ने सभी राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारी घोषित कर दिए हैं।

बीजेपी ने घोषित किए प्रभारियों के नाम

आपको बता दे बीजेपी ने झारखंड का जिम्मा शिवराज सिंह चौहान को सौंपा है। यहां हेमंत विश्व शर्मा को सह प्रभारी बनाया गया‌। जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी किशन रेड्डी को दी गई है। महाराष्ट्र में भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरियाणा में धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश चुनाव प्रभारी और बिप्लब देव को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है।

महाराष्ट्र और हरियाणा में खत्म होगा साल के अंत में कार्यकाल

आपको बता दें हरियाणा में विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होना है
यहां पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था। वहीं जम्मू कश्मीर में सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2024 तक चुनाव कराने का आदेश दिया है। वही महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल इसी साल के अंत में खत्म होगा। 288 सीटों वाले महाराष्ट्र में अक्टूबर या उससे पहले विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। वहीं झारखंड का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होना है।

Read More-बंगाल में बड़ा हादसा, मालगाड़ी से टकराई यात्रियों से भरी एक्सप्रेस, पांच लोगों की मौत कई घायल

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img