बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में टेंपो गिरने से 8 लोगों की मौत

Badrinath Highway Accident News: उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर आज बहुत बड़ा हादसा हो गया है जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल भी हो गए हैं। अभी लापता लोगों की तलाश की जा रही। यह हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर रतौली के पास हुआ है। घटना के बाद वहां पर अफरा- तफरी मच गई। लोग मदद के लिए चीख पुकार करने लगे।

टेंपो ट्रैवलर वाहन गिरने से हुई 8 लोगों की मौत

बदरीनाथ हाईवे पर रतौली के पास यात्रियों से भारत टेंपो ट्रैवलर अचानक नियंत्रण खो गया और नीचे लुढ़कते हुए अलकनंदा नदी में समा गया। जानकारी के मुताबिक ट्रैवलर में करीब 17 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। इस हादसे की पुष्टि एसपी डॉक्टर विशाखा अशोक भादणे ने की है।

पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

इस घटना पर उत्तराखंड के कम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। पुष्कर सिंह धामी ने लिखा,’जनपद रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ा दायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। जिला अधिकारी को घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

Read More-क्या मोदी से खफा है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? RSS का बयान आया सामने

Hot this week

लखनऊ में शंकराचार्य के कार्यक्रम पर 26 शर्तें, अखिलेश यादव बोले- “आंख-मुंह भी नापकर खोलें?”

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img