Tuesday, December 23, 2025

अमीरी में होने वाले दूल्हे राजा जहीर इकबाल को मात देती है सोनाक्षी सिन्हा, जाने दोनों की नेटवर्थ

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ शादी करेंगी। सोनाक्षी और जहीर की शादी मुंबई में स्थित एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के फेमस रेस्त्रां बेस्टियन में हो सकती है। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की नेटवर्थ कितनी है कौन किससे ज्यादा अमीर है।

होने वाले दूल्हे राजा से अमीर है सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा करोड़ की मालकिन है। सोनाक्षी सिन्हा की कुल संपत्ति करीब 100 करोड रुपए बताई जाती है। सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2023 में अपने लिए 4BHK अपार्टमेंट भी खरीदा था बांद्रा के केसी रोड के पास स्थित 18 ऑरियट बिल्डिंग के इस अपार्टमेंट की कीमत 14 करोड रुपए है।इसके लिए एक्ट्रेस ने 55 लाख रुपये की स्टैंप ड्यूटी चुकाई थी। उन्होंने साल 2020 में भी 11 करोड़रुपये की कीमत का एक घर खरीदा था।फिल्मों के अलावा वे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं। उनकी एक फिल्म के लिए फीस 3 करोड़ रुपये तक है।

इतने करोड़ के मालिक हैं जहीर इकबाल

सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले दूल्हे राजा जहीर इकबाल कुल संपत्ति 1 से 2 करोड रुपए के बीच है। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की नेटवर्थ में जमीन और आसमान का फर्क है। जहीर इकबाल ने साल 2019 में आई फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में कदम रखा था। आपको बता दें जहीर इकबाल के पास कई शानदार कारें है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून 2024 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी शादी में कुछ करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर ही शामिल होंगे।

Read More-‘मुझे लगता है कि अब…’सुशांत सिंह राजपूत के घर में शिफ्ट होने के बाद क्या बोली अदा शर्मा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img