Wednesday, November 19, 2025

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर रोहित पुरोहित ने जन्मदिन सेलिब्रेट बर्थडे, सामने आया वीडियो

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टेलीविजन का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ काफी लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है इस शो में कई लीप आ चुके हैं। फिलहाल शो में चौथी कहानी चल रही है। इस सीरियल में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित लीड रोल में है। रोहित पुरोहित अरमान के किरदार में नजर आ रहे हैं। बीते दिन रोहित पुरोहित ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। शो के सेट पर से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पूरी टीम के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं।

रोहित पुरोहित ने पत्नी के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

इस समय ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी शो में शादी के सीक्वेंस की शूटिंग हो रही है। इस समय अरमान और रूही की शादी का ट्रैक दिखाया जा रहा है। इसी बीच शो के सेट पर रोहित पुरोहित की पत्नी शीना बजाज केक लेकर पहुंची है। इस दौरान सीन बजाज ने केक काटने के लिए बैंड बाजा भी बजाया और पूरी टीम के साथ रोहित ने जमकर डांस भी किया।

रोहित पुरोहित के अलावा इस दिन शो की एक्ट्रेस सलनियो संधू का भी बर्थडे सेलिब्रेट किया गया है। सलनियो संधू इस शो में चारु का किरदार निभा रही हैं।

क्या अरमान और रूही की हो जाएगी शादी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों अरमान और रूही की शादी का सीन दिखाया जा रहा है जहां अरमान को एहसास हो गया है कि वह रूही से नहीं बल्कि अभिनय से प्यार करता है

वही अभिरा उदयपुर छोड़कर मसूरी जाने का फैसला करती है। फैंस यह देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या अरमान और अभी एक हो जाएंगे या फिर यूं ही और अरमान की शादी हो जाएगी।

Read More-अस्पताल में एडमिट हुई भोजपुरी की ये फेमस एक्ट्रेस, अचानक करानी पड़ी सर्जरी

Hot this week

आंध्र प्रदेश में नक्सलियों का सफाया: हिडमा के बाद सात और ढेर, सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेडुमिल्ली क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img