Sunday, February 15, 2026

‘तुम ना मिली होती तो…’ अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर पति विराट कोहली ने लिखा प्यारा सा नोट

Anushka Sharma Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। 1 मई को अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। बॉलीवुड एक्टर्स से लेकर उनके पति विराट कोहली ने भी अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर उनके पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है जिसमें विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को बर्थडे विश किया है।

विराट ने अनुष्का को किया बर्थडे विश

विराट कोहली क्रिकेटर के अलावा सोशल मीडिया स्टार भी है क्योंकि विराट एशिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पहले शख्स है। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने आज अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा की कई तस्वीरें साझा की है। जिसमें विराट कोहली ने कैप्शन में लिखा “मुझे अगर तुम ना मिली होती तो शायद मैं जीवन की राह में कहीं भटक गया होता। आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। तुम मेरी दुनिया में प्रकाश की तरह हो। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।” इसके बाद विराट कोहली का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

साल 2017 में विराट और अनुष्का की हुई थी शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने किया दिसंबर साल 2017 में एक दूसरे के साथ शादी की थी। फिर 11 जनवरी साल 2021 को अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया था जिसके बाद विराट और उसका ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा। हाल ही में अनुष्का शर्मा दूसरे बच्चे की भी मां बन गई हैं। लंदन में अनुष्का शर्मा ने एक बेटे को जन्म दिया है जिसके बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अब बेटे अकाय के भी माता-पिता बन गए हैं।

Read More-किंग खान की आशियाने को खरीदना चाहते थे सलमान खान, पिता की वजह से भाईजान ने छोड़ दी थी डील

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img