भोजपुरी की इस फेमस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, आखरी बार लगाया था ये व्हाट्सएप स्टेटस

Bhojpuri Actress Suicide: भोजपुरी सिनेमा की फेमस अभिनेत्री अमृता पांडेय अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। अमृता पांडेय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अमृता पांडे की मौत की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडे कि सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की जानकारी होने पर जोगेसर थाने की पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची। परिजनों के अनुसार अन्नपूर्णा ने भोजपुरी ,हिंदी समेत कई फिल्मों और सीरियल में काम किया है। इसके अलावा वेब सीरीज और विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी है।

फांसी लगाकर की आत्महत्या

दरअसल भागलपुर जोगासर थाना क्षेत्र के आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्य धाम अपार्टमेंट में सोमवार को भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया है। मौके से गले में लगा साड़ी का फंदा, मोबाइल समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। जोगसर थाने की पुलिस के मुताबिक शाम कुछ लोगों ने सूचना दी की अपार्टमेंट में एक महिला ने खुदकुशी की है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण नंदन कुमार सिंह ,एसआई राजीव रंजन और शक्ति पासवान मौके पर पहुंचे। वहा पहुंचने पर देखा अमृता का शव एक बेड पर पड़ा हुआ था। पुलिस को परिवार वालों ने बताया कि करीब शाम 3:30 पर उसकी बहन अमृता के कमरे में गई वहां पर अमृता फंदे पर लटकी हुई थीं। जल्दी-जल्दी में अमृता को उतारा गया और आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।

चर्चा में है आखिरी व्हाट्सएप स्टेटस

मरने से पहले भोजपुरी की एक्ट्रेस अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप पर आखिरी स्टेटस लगाया था जिसमें लिखा था,”दो नाव पर सवार उसकी जिंदगी, हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया।” परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही अमृता की बहन वीणा की शादी हुई थी। शुक्रवार की रात सभी ने काफी मस्ती भी की थी। अचानक ऐसा क्या हुआ जिससे अमृता ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड के साथ हुई थी। अमृता की बहन वीणा ने बताया कि वह अपने करियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। जिसकी वजह से डिप्रेशन में चली गई थी उसका इलाज भी चल रहा था।

Read More-मांग में सिंदूर,हाथ में चूड़ा… लाल साड़ी में शादी के बाद पहली बार स्पाॅट हुई आरती सिंह, पति के साथ दिए पोज

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img