बेटे अरहान के साथ एक्स पति अरबाज खान के घर पहुंची मलाइका अरोड़ा, मां -बेटे के लुक ने जीता फैंस का दिल

एक्स पति की दूसरी शादी के बाद भी मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान के साथ रिश्ते अच्छे हैं। अभी हाल ही में मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के साथ अरबाज खान के घर पहुंची है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं।

282
Malaika Arora

Malaika Arora: बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है मलाइका अरोड़ा को आज के समय में कौन नहीं जानता है। मलाइका अरोड़ा इस समय अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है। मलाइका अरोड़ा की शादी अरबाज खान के साथ हुई थी मलाइका और अरबाज खान का सालों पहले तलाक हो चुका है। तलाक के बाद अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट सुरा खान से शादी कर ली है। एक्स पति की दूसरी शादी के बाद भी मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान के साथ रिश्ते अच्छे हैं। अभी हाल ही में मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के साथ अरबाज खान के घर पहुंची है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं।

बेटे के साथ एक्स पति के घर पहुंची मलाइका

बॉलीवुड की अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा बीते दिन अरबाज खान के घर पहुंची हैं। उन्हें अरबाज खान के घर के बाहर स्पॉट किया गया है इस दौरान एक्ट्रेस बहुत ही स्टाइलिश लुक में नजर आ रही थी। मलाइका अरोड़ा ने ट्रांसपेरेंट व्हाइट शर्ट के साथ मैचिंग शॉर्ट पहने हुए थे। स्टाइलिश ग्रीन हैंड बैग और ग्रीन हिल्स पहने एक्ट्रेस काफी जच रही थी। उनके साथ उनके बेटे अरहान खान भी नजर आए हैं। अरहान खान व्हाइट लुक में दिखाई दिए हैं। मलाइका के बेटे ने व्हाइट शर्ट के साथ व्हाइट कैजुअल पैंट्स और स्नीकर्स पहने और टोपी लगाए दिख रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

पॉडकास्ट में देखी थी मां- बेटे की जोड़ी

अभी हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहम खान के साथ पॉडकास्ट में नजर आई थी। जहां उन्होंने अपने बेटे की पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे किए थे। वही अरहान खान भी अपनी मां की दूसरी शादी को लेकर भी सवाल किए थे। अरहान खान मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का बेटा है। मां -पापा के तलाक के बाद अरहान खान मलाइका अरोड़ा के साथ रह रहे हैं।

Read More-‘मैं कपड़े बदल रही थी और प्रोड्यूसर ने…’, छलका इस फेमस एक्ट्रेस का दर्द,किया चौकाने वाला खुलासा