हमारा कैप्टन कैसा, हो रोहित शर्मा जैसा हो… हिटमैन को देख फैंस ने लगाए नारे, देखें वीडियो

राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद जब मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी बस में बैठकर वापस मुंबई जा रहे होते हैं। इसके बाद रोहित शर्मा को देखकर फैंस खूब नारे लगाने लगते हैं।

181
Rohit Sharma

Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस ने कल 22 अप्रैल को आईपीएल 2024 में अपना मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलने के लिए मुंबई इंडियंस को राजस्थान का दौरा करना पड़ा है। आपको बता दे कि राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया है। राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद जब मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी बस में बैठकर वापस मुंबई जा रहे होते हैं। इसके बाद रोहित शर्मा को देखकर फैंस खूब नारे लगाने लगते हैं।

रोहित को देख फैंस ने लगाए नारे

इस समय सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई इंडियंस की बस ट्रैफिक में फैंस जाती है जिसके बाद विंडो सीट पर बैठे रोहित शर्मा फैंस को दिख जाते हैं। रोहित शर्मा को देखते ही उनके फैंस खूब नारे लगाने लगते हैं। इसके बाद रोहित शर्मा भी मुस्कुराते हुए हाथ हिला देते हैं। इस दौरान फ्रांस नारे लगाते हुए कहते हैं कि “मुंबई चा राजा रोहित रोहित” इसके अलावा फैंस ये भी कहते हैं कि “हमारा कैप्टन कैसा हो रोहित शर्मा जैसा हो।”

राजस्थान में जीता मैच

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। क्योंकि मुंबई इंडियंस की शुरुआत बहुत ही खराब रही। लेकिन निहाल बडेरा और तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेलते हुए मुंबई इंडियंस को 179 रनों के स्कोर तक पहुंचा। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने युवा ओपनर बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल के शतक के दम पर सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया और मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया।

Read More-धोनी के शहर में हुई क्रिकेट के भगवान की एंट्री, रांची में पत्नी के साथ दिखे सचिन तेंदुलकर