Saturday, December 20, 2025

महाराष्ट्र के सीएम ने सलमान खान को दिलाया भरोसा, कहा-‘अपराधियों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा’

Salman Khan News: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आज बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सलमान खान से मिलने पहुंचे हैं। सलमान खान के घर के बाहर चली गोलियों के बाद महाराष्ट्र के सीएम सलमान खान के घर उनसे मिलने पहुंचे हैं।इस दौरान उन्होंने सलमान खान को भरोसा दिलाया है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि ये महाराष्ट्र है यहां पर किसी की दादागिरी नहीं चलने वाली है। इतना ही नहीं उन्होंने सलमान खान से कहा कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।

सलमान खान को चिंता करने की नहीं है जरूर: एकनाथ शिंदे

दिल्ली के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि,’सलमान खान को चिंता करने की जरूरत नहीं है वह हमारे अपने नागरिक हैं। मुंबई में अंडरवर्ल्ड खत्म हो चुका है और अब कोई गैंग नहीं है अगर किसी गिरोह ने यहां पर उभरने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की गहराई तक जांच करवा रहे हैं जो भी इस घटना में शामिल पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा।’

सलमान खान के घर के बाहर चलाई गई थी गोलियां

आपको बता दें 14 अप्रैल की सुबह 5:00 सलमान खान के घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग की गई थी। इनमें से एक गोली सलमान के फ्लैट को टारगेट करके चलाई गई थी। वारदात के बाद बदमाश मुंबई से भाग कर गुजरात के भुज में जा चुके थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों से ही लगातार पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के नाम विक्की और सागर है वह बिहार के पश्चिमी चंपारन जिले के रहने वाले हैं।

Read More-सेट पर राजेश खन्ना की इस आदत से परेशान हो गया था प्रोड्यूसर, करना पड़ा था ये काम

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img