Thursday, December 4, 2025

मैगज़ीन पर छपी Tabu की ऐसी तस्वीर, देखकर भड़क गए फैंस

Tabu: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री तब्बू हाल ही में क्रू फिल्म में नजर आई है। क्रू फिल्म रिलीज होने के बाद तब्बू लाइमलाइट में बनी हुई है। तब्बू को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में गिना जाता है। लेकिन इसी बीच एक मैगजीन ने बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तब्बू की एक ऐसी तस्वीर छाप दी। जो तब्बू के फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है।

मैगजीन ने खराब किया तब्बू का चेहरा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री एक बार फिर से चर्चा में आ गई है इस बार तब्बू अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। क्योंकि हाल ही में तब्बू की एक तस्वीर मैगजीन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें बॉलीवुड की हसीना तब्बू ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहन रखा है। लेकिन इस दौरान तब्बू का मेकअप बहुत ही अजीब तरीके से हुआ है जो तब्बू के फैंस को पसंद नहीं आया है। तब्बू के इस लुक के कारण बवाल मचा हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VOGUE India (@vogueindia)

भड़के फैंस ने किए कमेंट

सोशल मीडिया पर तब्बू की इस तस्वीर को देखकर लोग भड़क गए हैं। जिस कारण तब्बू के फैंस मैगज़ीन पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूज़र ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा “इस भयानक मेकअप का फैसला किसने किया और एडिटोरियल ने इसे कैसे पास कर दिया।” इसके बाद दूसरे यूज़र ने भी मैगज़ीन पर भड़ास निकालते हुए कमेंट किया और लिखा “क्या वे जानबूझकर उसके साथ ऐसा कर रहे हैं???? क्या बकवास है ये!!!” यहां तक की एक अन्य यूज़र ने लिखा कि “इस फोटो में तब्बू को छोड़कर यहां बाकी सब कुछ गलत है।”

Read More-शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में है Janhvi Kapoor, बॉयफ्रेंड के नाम का नेकलेस पहन कर किया कंफर्म

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img