सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है शादी का अनोखा कार्ड, देखने वालों के उड़े होश

Bikaner News: हर कोई चाहता है कि उसकी शादी बड़े ही धूमधाम से हो। कई भारतीय परिवारों में तो जिंदगी भर की कमाई लगाकर शादी धूमधाम से की जाती है। शादी में लोग रिश्तेदारों को बुलाने के लिए कार्ड छपवाते हैं। अपनी शादी में लोग महंगा से महंगा कार्ड छपवाते हैं जिससे लोग अंदाजा लगा सके की शादी कितनी महंगी होने वाली है। इस समय सोशल मीडिया पर एक अनोखा कार्ड काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह कार्ड इसलिए वायरल नहीं हो रहा है कि इसका डिजाइन अच्छा है या फिर यह महंगा कार्ड है बल्कि इसके पीछे की कुछ और ही वजह है।

एक साथ हुई 17 भाई बहनों की शादी

सोशल मीडिया पर एक कार्ड काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस कार्ड को पढ़कर हर किसी के होश उड़ रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि आजकल जहां सिंगल फैमिली का चलन है तो वही यह कार्ड एक संयुक्त परिवार ने छपवाया है। दरअसल इस परिवार में 17 भाई बहनों की शादी हुई। वायरल हो रहा है इस कार्ड में सभी 17 भाई बहनों के नाम पड़े हैं। यह मामला बीकानेर के नोखा क्षेत्र से सामने आया है। मंगलवार को जब 12 दूल्हे बारात लेकर पहुंचे तो हर कोई हैरान रह गया। एक दिन पहले यहां पर पांच चचेरी बहनों की बारात एक साथ निकली थी यानी कि इस परिवार में एक साथ 17 शादियां हुई।

समाज के सामने पेश की मिसाल

सोशल मीडिया पर शादी का एक कार्ड वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा-दुल्हन के नाम से ही कार्ड भर गया है। बताया जा रहा है कि यह परिवार समाज के सामने एक मिसाल पेश करना चाहता है उनका कहना है कि सब की शादियां इस तरह से एक हुई तो खाने-पीने का तो शानदार खर्चा बच गया इसके साथ ही कार्ड का भी खर्चा बच गया। एक दिन पांच पोतियों की शादी हुई तो ठीक उसके अगले दिन 12 पोतों की भी शादी हो गई। 17 शादियों से जुड़ा कार्ड सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More-दरिंदे ने नाबालिक को बनाया हवस का शिकार, लड़की से होटल में किया दुष्कर्म

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img