Wednesday, December 3, 2025

8 साल तक चली फिल्म की शूटिंग, अब इस दिन आ रही प्रियंका चोपड़ा की टाइगर

Tiger Release Date: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपनी एक्टिंग से फिल्मों को हिट कर देती हैं। काफी लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में नजर नहीं आई है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए बड़ी ही खुशखबरी सामने आई है। क्योंकि प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग फिल्म टाइगर की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है।

टाइगर की रिलीज डेट का हुआ एलान

हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने बड़ा पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है। प्रियंका चोपड़ा टाइगर फिल्म में नजर आने वाली है और इस फिल्म की रिलीज डेट 22 अप्रैल रखी गई है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि उनकी टाइगर फिल्म की शूटिंग पिछले 8 साल से चल रही है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा “टाइगर… एक ऐसी कहानी जो जंगल को पकड़ती है और उसके भीतर होने वाली हर चीज को सामने लाती है- प्यार, स्ट्रगल, भूख, अस्तित्व और बहुत कुछ की कहानियां… वहां अंबा है- एक टाइमलेस लेगेसी वाला बाघ। वह अपने बच्चों की इतने प्यार से देखभाल करती है कि मां और बच्चे के बीच का खूबसूरत रिश्ता शानदार ढंग से चमकता है। इस फिल्म की शूटिंग इस खूबसूरत फैमिली पर 8 साल तक चली… मैं आप सभी के हमारे साथ जंगल का आनंद लेने का इंतजार नहीं कर सकती! इस अर्थ डे, 22 अप्रैल को आपकी स्क्रीन पर टाइगर।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इन फिल्मों में नजर आई थी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिंग करियर बहुत ही शानदार रहा है। लेकिन अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री को दो 3, बाजीराव मस्तानी, कृष 3, ओम शांति ओम, गुंडे जैसी करनी बड़ी हिट फिल्में दी है। लेकिन एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनको बॉलीवुड में देखना चाहते हैं।

READ MORE-शादी करने जा रहे जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया? पिता बोनी कपूर ने दिया बड़ा बयान

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img