Saturday, January 24, 2026

30 साल बाद चैत्र नवरात्रि पर बन रहा खास संयोग, इस समय करें घटस्थापना

Chaitra Navratri 2024: साल में चार बार नवरात्रि पड़ते हैं जिसमें शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि होते हैं। होली के 15 दिन बाद चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल को होने जा रही है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बहुत ही शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। मंगलवार के दिन अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है जो कि 9 अप्रैल को सूर्योदय से 2 घंटे पहले प्रारंभ हो रहा है।

इस मुहूर्त में करें घटस्थापना

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन यानी 9 अप्रैल को घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:25 से लेकर सुबह 10:27 तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में भी घट स्थापना की जा सकती है। जिसके शुरुआत दोपहर 12:00 बजे से लेकर दोपहर 12:48 तक रहेगी। इस समय घट स्थापना करना बहुत ही शुभ माना गया है।

इस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि हर साल माता किसी न किसी वाहन पर सवार होकर आती हैं। इस साल माता रानी घोड़े पर सवार होकर पृथ्वी लोक पर आ रही हैं जो शुभ नहीं माना जा रहा है। अगर माता रानी घोड़े पर सवार होकर आती है तो प्राकृतिक आपदा आने की संभावना बनी रहती है। इस बार लोगों को बहुत ही सावधान रहना चाहिए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-सूर्य ग्रहण से पहले शनि करने जा रहे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि वालों की होगी छप्पर फाड़कर कमाई

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img