मम्मी- पापा के साथ विदेश शिफ्ट हो जाएंगी आराध्या बच्चन? इस वजह से ऐश्वर्या और अभिषेक ने लिया बड़ा फैसला!

Abhishek Aishwarya On Aaradhya: बच्चन फैमिली की लाडली और अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अब अपनी बेटी आराध्या बच्चन को लेकर विदेश में शिफ्ट हो सकते हैं। इसके पीछे की वजह भी बताई गई है। बेटी के भविष्य को लेकर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। हालांकि अभी तक इस बात को लेकर बच्चन फैमिली की तरफ से कोई भी बयान नहीं दिया गया है।

इस वजह से विदेश शिफ्ट हो सकती है आराध्या बच्चन!

एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन की पढ़ाई को लेकर यह फैसला ले रहे हैं। खबर है कि आराध्या बच्चन अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जा सकती हैं। बताया गया है कि ऐश्वर्या राय इस बार आराध्या की होली इसलिए भी खास बनाना चाहती थी क्योंकि अब आराध्या कुछ साल विदेश में रहकर आगे की पढ़ाई कंटिन्यू कर सकती हैं। हालांकि अभी तक ऐसी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है‌ अब ऐसा होगा या नहीं यह आने वाला समय ही बताएगा। इस समय आराध्या मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।

लंदन या न्यूयॉर्क में कर सकती है पढ़ाई!

खबर है कि इस बार के एग्जाम के बाद आराध्या बच्चन दसवीं की क्लास में पहुंच जाएगी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई न्यूयार्क या लंदन में कर सकती हैं। आपका बता दे अभिषेक की बेटी आराध्या बच्चन का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था। इस समय आराध्या बच्चन 13 साल की है।

Read More-250 करोड़ पर राज करेगी 16 महीने की ये बच्ची! जाने कौन है ये क्यूट सी दिखने वाली स्टार किड्स?

Hot this week

नोएडा की सोसायटी में अचानक कैसे लगी भीषण आग? AC फटने की बात से मचा हड़कंप

नोएडा के सेक्टर-119 स्थित द अरण्य सोसायटी में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img