कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े सौरव दास का लंदन दौरा विवादों में आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए जा रहे थे, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें विमान में सवार होने से रोक दिया गया। इस घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। सौरव दास के मुताबिक, उन्हें विदेश जाने से रोकने की कार्रवाई समझ से परे है। उन्होंने इस मामले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम के लिए केवल सौरव दास ही नहीं, बल्कि CJP की कानूनी सलाहकार रत्ना सिंह को भी आमंत्रित किया गया था।
रत्ना सिंह का पहले ही रिजेक्ट हो चुका है वीजा, सरकार पर साधा निशाना
सौरव दास को एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनका लंदन जाने का वीजा भी खारिज कर दिया गया था। रत्ना के अनुसार, सौरव और उन्हें दोनों को ऑक्सफोर्ड यूनियन की ओर से निमंत्रण मिला था। उन्होंने कहा कि वीजा अस्वीकार होने को अलग मामला माना जा सकता था, लेकिन सौरव को हवाई यात्रा से रोकने की खबर बेहद चौंकाने वाली है। रत्ना सिंह ने आरोप लगाया कि देश के युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि युवाओं में सत्ता से सवाल पूछने और अपनी बात मजबूती से रखने का अधिकार होना चाहिए। उनके मुताबिक, इस तरह की कार्रवाई चिंता पैदा करती है।
Saurav and I were both invited by the Oxford Union. My visa was rejected a few days ago, something I could still accept as there was no apparent direct interference.
But what has happened now is absolutely unbelievable. It is shameful that the youth of this country are being targeted simply for having the courage to speak the truth and question those in power, looking them straight in the eye.
The manner in which Saurav was not allowed to board today raises deeply troubling questions about the state of freedom of expression and the space being allowed for young voices in this country.
— Ratna Singh (@whattalawyer) November 23, 2026
‘सरकार कॉकरोच मूवमेंट से डरती है’, अभिजीत दीपके ने भी उठाए सवाल
इस पूरे विवाद पर अभिजीत दीपके ने भी सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कॉकरोच मूवमेंट से डर रही है और अब पासपोर्ट तक फ्लैग किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह के कदम उठाने से आंदोलन से जुड़े लोग पीछे हटने वाले नहीं हैं। वहीं, सौरव दास को विदेश जाने से रोके जाने और रत्ना सिंह का वीजा खारिज होने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, अभी तक इन आरोपों पर सरकार या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। ऐसे में पूरे मामले की वास्तविक वजह स्पष्ट होने का इंतजार है। अब देखना होगा कि इस विवाद पर सरकार की तरफ से क्या जवाब दिया जाता है।
Read More-करीना के एक्स बाॅयफ्रैंड को पति सैफ अली खान ने लगाया गले, वीडियो देख फैंस भी रह गए हैरान








