Friday, December 5, 2025

मांग में सिंदूर, हाथ में लाल चूड़ा..,शादी के बाद पति पुलकित सम्राट के साथ नजर आई नई नवेली दुल्हन कृति, देखें वीडियो

Pulkit Samrat Kriti- Kharbanda: बॉलीवुड के अभिनेता पुलकित सम्राट ने अभी हाल ही में 15 मार्च को एक्ट्रेस कृति खरबंदा के साथ शादी की थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और फेंस ने कपल की तस्वीरों पर ढेर सारा प्यार भी लुटाया था। अब इसी बीच न्यूली वेड कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है इस दौरान दोनों बहुत ही खूबसूरत लुक में नजर आए थे।

शादी के बाद पति के साथ नजर आई कृति खरबंदा

शादी के बाद फेमस एक्ट्रेस खरबंदा अपने पति पुलकित सम्राट के साथ एयरपोर्ट पर पहली बार नजर आई है। इस दौरान दोनों ने पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। इस दौरान दोनों ही स्माइल दे रहे थे और बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीरों में कृति खरबंदा लाइट पिंक कलर के सूट में नजर आ रही है इसी दौरान एक्ट्रेस ने सिंदूर लगाया हुआ है और लाल कलर का चूड़ा भी पहना हुआ है। वही दूल्हे राजा पुलकित ने ब्लू कलर का कुर्ता पहना हुआ है दोनों की जोड़ी बहुत ही जच रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दोनों ने शादी को रखा बेहद प्राइवेट

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने अपनी शादी को बहुत ही प्राइवेट रखा था। इन दोनों की शादी 15 मार्च 2024 को हुई है। इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग और खास दोस्तों को ही शामिल किया गया था। दिल्ली के मानसर से कपल ने पंजाबी रीति -रिवाज में शादी की थी।

Read More-नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में लक्ष्मण बनेगा टीवी का ये फेमस एक्टर! कभी निभाया था ‘जमाई राजा’ का रोल

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img