नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में लक्ष्मण बनेगा टीवी का ये फेमस एक्टर! कभी निभाया था ‘जमाई राजा’ का रोल

Ramayan Film: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। नितेश तिवारी की रामायण में बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आएंगे तो वहीं साई पल्लवी को माता सीता के किरदार के लिए चुना गया है। अब इसी बीच खबर सामने आ रही है कि लक्ष्मण के किरदार के लिए टीवी के फेमस एक्टर को अप्रोच किया गया है। इस टीवी एक्टर के नाम को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

लक्ष्मण बनेंगे के टीवी के ‘जमाई राजा’!

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी के मशहूर एक्टर रवि दुबे को लक्ष्मण के किरदार के लिए अप्रोच कर लिया गया है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। रवि दुबे ने टेलीविजन के फेमस शो जमाई राजा में सिद्धार्थ का किरदार निभाया था। रवि दुबे ने इस टीवी शो में निया शर्मा के साथ नजर आए थे। इसके अलावा रवि दुबे का फेमस टीवी शो में नजर आ चुके हैं। अगर रवि दुबे रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाते हैं तो फैंस इन्हें देखना काफी पसंद करेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Dubey (@ravidubey2312)

‘रामायण’ में ये कलाकार आ सकते हैं नजर

नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, बॉबी देओल और विजय सेतुपति का नाम सामने आ चुका है। हालांकि अभी तक किसी भी नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। कुछ दिन पहले खबर आ रही थी कि रणबीर कपूर ने राम के किरदार की वजह से नॉनवेज खाना छोड़ दिया है। हालांकि रणबीर कपूर ने इस पर एक्शन देते हुए कहा था कि उनका नॉनवेज और ड्रिंक छोड़ने के पीछे की वजह उनकी बेटी राहा कपूर है।

Read More-सरेआम विजय देवराकोंडा को शाहिद कपूर ने किया किस, कंधे पर सिर रखकर कही ये बात

Hot this week

इस राज्य में UCC पर लगी मुहर! विधानसभा में बिल पास होते ही CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने…’

मध्य प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को समान नागरिक संहिता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img