सरेआम विजय देवराकोंडा को शाहिद कपूर ने किया किस, कंधे पर सिर रखकर कही ये बात

Vijay Devarakonda and Shahid Kapoor: टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक के कई बड़े सितारे अमेजन प्राइम वीडियो 2024 टाइटल अनाउंसमेंट इवेंट में पहुंचे हैं। अमेजन प्राइम वीडियो 2024 टाइटल अनाउंसमेंट इवेंट में बॉलीवुड के फेमस अभिनेता शाहिद कपूर और साउथ के जाने-माने एक्टर विजय देवराकोंडा को भी देखा गया है। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा और शाहिद कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विजय देवराकोंडा शाहिद कपूर को किस कर रहे हैं।

शाहिद कपूर ने विजय को किया किस

अमेजन प्राइम वीडियो 2024 टाइटल अनाउंसमेंट इवेंट में बॉलीवुड के फेमस अभिनेता शाहिद कपूर को विजय देवरकोंडा के साथ देखा जा सकता है। इस दौरान विजय देवराकोंडा के कंधे पर शाहिद कपूर सिर रखकर कहते हैं कि “मुझे तुम्हें बहुत प्यार देना है। ना अर्जुन रेड्डी बनी होती, ना कबीर सिंह पैदा होता। थैंक्यू विजय।” इसके बाद फेमस अभिनेता शाहिद कपूर विजय देवरकोंडा के माथे पर किस भी करते हैं।

शाहिद कपूर ने पूछा यह सवाल

कबीर सिंह फिल्म शाहिद कपूर के एक्टिंग करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है क्योंकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इवेंट के दौरान शाहिद कपूर विजय देवरकोंडा से सवाल करते हैं कि “अब जब आप यहां हैं और हम सभी अर्जुन रेड्डी के बारे में जानते हैं, तो मैं आपसे बस एक आसान सवाल पूछना चाहता हूं कि अर्जुन रेड्डी एक फैमिली मैन कैसे बन गए?” इसके बाद शाहिद कपूर के सवाल का विजय देवरकोंडा जवाब देते हुए कहते हैं कि “बस इतना ही तो वह मेरे पास आए! लेकिन मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई, इसलिए मैंने इसे चुन लिया।”

Read More-सफेद साड़ी पहन Raveena Tandon ने ढाया कहर, एक्ट्रेस को देख घायल हुए लोगों के दिल

Hot this week

इस राज्य में UCC पर लगी मुहर! विधानसभा में बिल पास होते ही CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने…’

मध्य प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को समान नागरिक संहिता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img