Monday, December 29, 2025

राहु-सूर्य की युति से होली पर बन रहा बहुत ही अशुभ योग, इन राशि वालों के लिए घातक रहेंगे दिन

Chandra Grahan 2024: इस बार रंगों के त्योहार होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। 2024 की होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। इसी के साथ होली पर एक खतरनाक योग का निर्माण भी होने जा रहा है जो कुछ राज के जातकों के लिए बहुत ही हानिकारक रहेगा। होली पर सूर्य और राहु की युति बन रही है। साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने वाला है। भारतीय समय अनुसार यह चंद्र ग्रहण सोमवार 25 मार्च की सुबह के 10:30 से शुरू होकर इस ग्रहण का समापन दोपहर के 3:02 पर हो जाएगा। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण के साथ बनेगा यह अशुभ योग

25 मार्च को होली है ठीक 1 सप्ताह पहले यानी 8 मार्च को शनि ग्रह उदय होने वाले हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन भी होली के पहले ही हो जाएगा। सूर्य की कुंभ राशि में यात्रा रुकेगी और वह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में राहु पहले से ही मौजूद है। जिससे होली के दिन मीन राशि में सूर्य और राहु की युति रहेगी जो की ग्रहण योग होगा और यह अशुभ योग माना जाता है।

इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

ग्रहण योग और चंद्र ग्रहण का प्रभाव कुछ राशि के जातकों पर बहुत ही बुरा पड़ेगा। ग्रहण योग का प्रभाव धनु ,मकर और कन्या राशि के जातकों पर बहुत ही खराब पड़ेगा। वही कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहेगा। इन लोगों को धनहानि का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य भी खराब रहेगा‌।

Read More-कुछ ही घंटे बाद शुरू होने जा रहा खरमास, सूर्य को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय

Hot this week

सिंगल-डबल भूल गए अभिषेक शर्मा! एक घंटे में 45 छक्कों से मचा दी तबाही

टीम इंडिया के उभरते सितारे और मौजूदा समय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img