Saturday, January 24, 2026

गुटखा कंपनी का प्रचार करने पर फंसे बॉलीवुड एक्टर्स, शाहरुख-सलमान के बाद इस एक्टर को भी भेजा गया लीगल नोटिस

Tobacco Endorsements Case: बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई फेमस एक्टर्स तरह-तरह की कंपनियों का प्रचार करते रहते हैं। कुछ बॉलीवुड एक्टर्स गुटखा कंपनी का भी प्रचार करते हैं। आपको बता दे कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान के बाद इन एक्टर्स को भी लीगल नोटिस भेजा गया है। गुटखा कंपनी का प्रचार करने पर यह एक्टर्स मुसीबत में पड़ गए हैं।

इन एक्टर्स को जारी हुआ लीगल नोटिस

कुछ दिनों पहले लखनऊ हाई कोर्ट के वकील ने कोर्ट में गुटका पान मसाला का प्रचार करने वाले एक्टर्स और पूर्व क्रिकेटर्स को लेकर याचिका दर्ज कराई गई थी। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता शाहरूख खान और अक्षय कुमार के साथ अजय देवगन को कोर्ट की तरफ से लीगल नोटिस भेजा गया था। इसके बाद अब सलमान खान और ऋतिक रोशन को भी गुटखा कंपनी का प्रचार करने की वजह से लीगल नोटिस जारी कर दिया गया है।

इन क्रिकेटरों का भी नाम शामिल

एक्टिंग की दुनिया के अलावा खेल जगत में भी कई खिलाड़ी गुटका कंपनियों का प्रचार करते हैं। गुटखा कंपनी का प्रचार करने की वजह से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और सुनील गावस्कर के अलावा वीरेंद्र सहवाग को भी लीगल नोटिस भेजा गया है। क्योंकि कई बार कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग गुटखा कंपनियों का प्रचार करते हुए देखे गए हैं। इसलिए नोटिस में लिखा है कि आप लोग अगले 15 दिन में गुटका कंपनियों के साथ साइन कॉन्ट्रैक्ट को निरस्त कर दें।

Read More-शादी की सालगिरह पर 58 साल के एक्टर ने पत्नी के रचाई दोबारा शादी, सामने आया वीडियो

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img