WFI की रद्द हुई मान्यता, अध्यक्ष पद से सस्पेंड होने के बाद क्या बोले संजय सिंह?

Sanjay Singh On Sakshi Malik: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI )की मान्यता रद्द कर दी गई है। WFI के नए अध्यक्ष बनाए गए संजय सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। जब से संजय सिंह कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष बनाए गए थे तब से ही काफी विवाद हो रहा था साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था तो वही बजरंग पूनिया ने पद्मश्री वापस करने की घोषणा की थी। निलंबित होने के बाद संजय सिंह ने एक बहुत बड़ा बयान दिया है संजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, जब नया महासंघ बना था तो बृजभूषण सिंह को विदा कर दिया गया था और साक्षी मलिक ने भी संन्यास की घोषणा कर दी ऐसे में दोनों लोग शांत से संघ को चलने दें।

संजय सिंह ने बृजभूषण के रिश्तेदार होने से किया इनकार

आपको बता दे संजय सिंह को बृजभूषण शरण सिंह का बहुत ही करीबी और रिश्तेदार कहा जाता था। भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह निलंबित होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि,”वह (बृजभूषण सिंह) और मैं अलग-अलग समुदाय से हैं तो हम रिश्तेदार कैसे हो सकते हैं? जब वह महासंघ के अध्यक्ष थे तो मैं संयुक्त सचिव था। ऐसे में उस समय हमारे बीच एक रिश्ता और दोस्ती थी।” दरअसल आपको बता दे संजय सिंह को हाल ही में WFI के बाद महासंघ का नया अध्यक्ष चुना गया था हालांकि खेल मंत्रालय ने इन चुनावों को रद्द कर दिया साथ ही नवयुक्त अध्यक्ष संजय सिंह को भी सस्पेंड कर दिया।

संजय सिंह ने किया था WFI के संविधानों का उल्लंघन

दरअसल आपको बता दें भारतीय कुश्ती महासंघ के संविधान का संजय सिंह पर उल्लंघन करने का आरोप लगा है। इसके बाद तुरंत ही उन्हें सस्पेंड कर दिया गया खेल मंत्रालय ने कहा की कुश्ती संघ का फैसला WFI के प्रावधानों और नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कोड का उल्लंघन है। साथ ही इसमें भारतीय कुश्ती महासंघ के संविधानों के प्रावधानों का पालन भी नहीं किया गया है।

Read More-‘कुश्ती से संन्यास लेती हूं’, बृजभूषण सिंह के करीबी को WFI अध्यक्ष बनाए जाने पर साक्षी मलिक ने किया बड़ा ऐलान

Hot this week

‘सीएम हो तो विजय जैसा!’ राखी सावंत ने थलापति पर लुटाया प्यार, काम की तारीफ में पढ़े कसीदे

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img