Thursday, December 4, 2025

पिता बनने के लिए Anushka Sharma ने Virat Kohli के सामने रखी थी ये शर्त, तब जाकर राजी हुई थी एक्ट्रेस!

Anushka- Virat: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ही सबसे चर्चित कपल माने जाते हैं। अनुष्का और विराट कोहली के दूसरी बार पैरेंट बनने की खबरें काफी जोरों से चल रही है हालांकि अभी तक इन खबरों पर कपल ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। आपको बता दे अनुष्का और विराट की एक बेटी है जिसका नाम वामिका है। अभी तक अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी वामिका का चेहरा नहीं दिखाया है। एक बार एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली ने बताया था कि अनुष्का और उन्होंने एक वादा एक दूसरे से लिया था।

अनुष्का ने लिया था विराट से वादा

मां बनने से पहले अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली से एक वादा लिया था। विराट कोहली ने इंटरव्यू देते हुए इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने अनुष्का से कहा था कि वह अपने बच्चों के इस दुनिया में आने के बाद उसे पर्याप्त समय देंगे और उसे ऐसा नहीं लगेगा कि विराट के पास अपने बच्चों के लिए टाइम नहीं है। विराट ने कहा कि वह हमेशा से ही अपने करियर को अपने परिवार से अलग रखना चाहते थे और आज भी वह यही कोशिश करते हैं कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ का असर उनकी निजी जिंदगी पर ना पड़े शायद इसी वजह से विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका का चेहरा अभी तक अपने फैंस को नहीं दिखाया है।

दूसरी बार मां बनने की फैल रही है खबरें!

आपको बता दे अनुष्का शर्मा दोबारा मां बनने की खबरों को लेकर इस वक्त काफी चर्चा में बनी हुई है कहा जा रहा है कि विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा दोबारा प्रेग्नेंट है। हालांकि अभी तक इस बात को लेकर अनुष्का और विराट दोनों ने ही कोई अनाउंसमेंट नहीं की है। वही आपको बता दे अनुष्का और विराट को जब भी टाइम मिलता है तो वह अपनी बेटी वामिका के साथ घूमने निकलते है। ज्यादातर विराट कोहली अपनी फैमिली को टाइम देते हैं।

Read More-परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने पहुंची ‘कुंडली भाग्य’ फेम श्रद्धा आर्या, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरे

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img