Friday, December 5, 2025

शाम के समय ये चीजें देखना माना जाता है बहुत शुभ, मां लक्ष्मी के आगमन के मिलते हैं संकेत

Maa Lakshmi: जिन लोगों पर माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं उन पर कभी भी किसी तरह की समस्याएं नहीं आती हैं उनके घर में कभी भी धन दौलत की कमी नहीं होती है। हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसके घर में माता लक्ष्मी का आगमन हो। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति दिन-रात मेहनत करता है। शास्त्रों के अनुसार शाम के समय कुछ ऐसी चीजें अगर दिखती है तो समझ लो की माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न है और आपके घर में बहुत जल्द प्रस्थान करने वाली हैं। तो आईए जानते हैं कि आखिर वह कौन-कौन सी चीज हैं जिनको देखने से शुभ संकेत मिलते हैं।

काली चीटियां

शाम के समय अगर आपके घर में काली चीटियों का झुंड दिख जाए तो बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको बहुत जल्द धन लाभ होने वाला है काली चीटियों को आटा जरूर खिलाएं।

फूल

शाम के समय अगर आपको कमल का फूल दिख जाए तो समझ लेना माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हो गई हैं जल्द ही आपकी किस्मत खुलने वाली है।

चिड़िया का घोंसला

कुछ भाग्यशाली लोग होते हैं जिनके घर चिड़िया का घोंसला होता है अगर आप भी भाग्यशाली है तो आपके घर में चिड़िया का घोंसला होगा। अगर आप शाम के समय चिड़िया का घोंसला देख लेते हैं तो समझ लो आपकी तरक्की के सारे रास्ते खुल गए।

छिपकली का दिखना

वैसे तो छिपकली को लोग पसंद नहीं करते हैं लेकिन शाम के समय घर में छिपकली का दिखाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके घर मां लक्ष्मी का वास होने वाला है।

उल्लू

सूर्यास्त के बाद अगर उल्लू दिख जाए तो बहुत ही शुभ माना जाता है। शाम के समय उल्लू दिखाना यानी कि आप पैसों में खेलने वाले हैं। उल्लू लक्ष्मी जी का वाहन होता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-शनिवार से शुरू होने जा रहे खरमास, इन उपायों को करने से प्रसन्न होंगे शनि देव

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img