Saturday, December 27, 2025

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर पर बरसाई गई गोलियां, बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

Chandrashekhar Azad Attacked: आजाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है। यूपी के सहारनपुर में उन पर बदमाशों ने गोलियां बरसाई है हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए हैं। कई सारी तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि उन्हें कमर के पास गोली छूते हुए निकल गई साथ ही गाड़ी के शीशे टूटे दिखाई दे रहे हैं।

इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

चंद्रशेखर आजाद पर जैसे ही हमला हुआ तुरंत ही उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी एसएसपी ने डीजीपी को जानकारी दी है। वही भीम आर्मी ने आरोपियो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

आजाद की अब कैसी है हालत?

वहीं इस घटना पर स्थानीय विधायक मदन भैया ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब चंद्रशेखर आजाद की हालत अब ठीक है। वहीं इस घटना पर एसएसपी ने कहा कि, चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने हमले किए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया उनका इलाज चल रहा है और इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Read More-जी तोड़ मेहनत करके पत्नी को पढ़ा- लिखाकर बनाया SDM, अफसर बनने के बाद उसी ने दे दिया धोखा, पति ने खोल दी सारी पोल

Hot this week

इस्लाम में शराब हराम, लेकिन डॉलर के लिए जायज? पाकिस्तान ने 50 साल बाद उठाया ये बड़ा कदम

पाकिस्तान की 160 साल पुरानी मुर्री ब्रेवरी अब अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img