Wednesday, December 3, 2025

क्रिकेट फैंस को लगा बड़ा झटका, IPL 2024 नहीं खेलेगा ये खतरनाक तेज गेंदबाज

IPL 2024: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का सीजन कुछ महीने बाद शुरू होने वाला है। जिस कारण सभी फ्रेंचाइजी आईपीएल 2024 से सीजन के लिए अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें कई खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ रखा है तो कुछ खिलाड़ियों को अपनी टीम का साथ छोड़ना पड़ गया है। लेकिन इसी बीच क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। आईपीएल 2024 के सीजन लिए खूंखार गेंदबाज खेलते हुए नजर नहीं आएगा।

आईपीएल 2024 नहीं खेलेंगे जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खूंखार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2024 का हिस्सा नहीं रहेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार जोफ्रा आर्चर को इंग्लैंड क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए तैयार कर रही है। क्योंकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर Jofra Archerका क्रिकेट करियर चोटों के कारण काफी प्रभावित रहा है। जिस कारण इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जोफ्रा आर्चर को आईपीएल ना खेलने की सलाह दी।

मुंबई ने किया रिलीज

आईपीएल 2024 के सीजन के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का साथ छोड़ दिया है। जोफ्रा आर्चर को मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया है। पिछले साल 2023 में मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा Jofra Archer आर्चर को अपने साथ शामिल किया था लेकिन वह चोटिल होने के कारण काफी मैच मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल पाए थे। जोफ्रा अर्चना आईपीएल के अभी तक कुल 40 मैच खेले हैं। आईपीएल के इन मैचों में जोफ्रा आर्चर ने 48 विकेट लिए हैं।

Read More-Ind vs Aus: टी20 सीरीज में सिर्फ बेंच गर्म करते रह गए ये दो खिलाड़ी, सूर्या ने नहीं दिया एक भी मैच खेलने का मौका

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img