भारत लौटने के बाद अचानक एयरपोर्ट से किसके साथ और कहां गई अंजू? भारतीय पति ने भी अपनाने से किया इनकार

Anju Big Disclosure: पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्लाह के प्यार में दीवानी होने के बाद भारत छोड़कर गई अंजू अब इंडिया वापस फिर आ गई है। 5 महीने पहले फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने गई अंजू एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई है। अंजू वाघा बॉर्डर के रास्ते करीब 5 महीने बाद भारत लौटी हैं। भारत लौटने के बाद अंजू से आरबीआई ने कई घंटे तक पूछताछ की है। अंजू ने भारत लौटने की वजह अपने बच्चों को बताया है। जांच और कस्टम क्लीयरेंस के बाद वह अमृतसर हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गई फिर अचानक कहां चली गई किसी को नहीं पता चला। अब हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर एयरपोर्ट से अचानक अंजू किसके साथ गाड़ी में बैठकर चली गई। पिता और पति के पास नहीं फिर अचानक कहां अंजू गायब हो गई।

गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से निकल गई अंजू

बताया जा रहा है कि अंजू गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से निकली है। यह गाड़ी हरियाणा नंबर की थी। उसे गाड़ी पर प्रेस TWW न्यूज़ लिखा था। हालांकि अभी तक नहीं पता चल पाया है कि अंजू कहां और किसके साथ गई हैं। जब अंजू दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची थी तो पत्रकारों ने उनसे सवाल किया जिसका जवाब अंजू ने नहीं दिया। अंजू ने इतना जरूर कहा कि वह पत्रकारों से बात करेंगे मगर अभी नहीं।

धर्म परिवर्तन कर फातिमा बन गई अंजू

राजस्थान के अलवर की रहने वाली अंजू 5 महीने पहले अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने जुलाई में गई थी। जहां उन्होंने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया और धर्म परिवर्तन करके नाम फातिमा कर लिया। अंजू की शादी की कई सारी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अंजू पहले से ही शादीशुदा थी उनके पति का नाम अरविंद है अरविंद और अंजू के दो बच्चे भी हैं।

Read More-5 महीने बाद प्यार नसरुल्लाह और पाकिस्तान को छोड़ भारत लौटीं अंजू, क्या अपना पाएंगे पति अरविंद?

Hot this week

मोदी सरकार के फैसले पर पहली बार खुलकर बोले सोनम वांगचुक, किसकी की जमकर तारीफ?

मशहूर शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img