Saturday, December 27, 2025

राजनीति में उतरने जा रही भोजपुरी की ये फेमस एक्ट्रेस, इस पार्टी से लड़ेंगी चुनाव!

Akshara Singh News: भोजपुरी सिनेमा की सबसे फेमस अभिनेत्री अक्षरा सिंह फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन चुकी है। अक्षरा सिंह के दमदार एक्टिंग की लोग काफी सराहना करते हैं। हालांकि अब खबरें सामने आ रही है कि अक्षरा सिंह राजनीति में उतरने जा रही हैं। अक्षरा सिंह प्रशांत किशोर की पार्टी से जुड़ चुकी है और बहुत जल्द लोकसभा चुनाव भी लड़ सकती हैं। अक्षरा सिंह बिहार की राजधानी पटना में पार्टी ऑफिस पहुंचकर इस अभियान की सदस्यता ग्रहण की है।

लोकसभा चुनाव लड़ेंगी अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह से जब पत्रकारों ने सवाल पूछा कि वह 2024 के आम चुनाव से भी बिहार की लोकसभा सीट से इलेक्शन लड़ने वाली है इसका जवाब देते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि फिलहाल वह किसी सीट से चुनाव नहीं लड़ रही है बाकी आगे का आगे देखा जाएगा। अक्षरा सिंह के इस बयान से साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में कुछ भी हो सकता है। अक्षरा सिंह किसी परिचय की मोहताज नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

रवि किशन के साथ अक्षरा सिंह ने किया था डेब्यू

भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सुपरस्टार रवि किशन के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद इन्होंने सत्यमेव जयते,सौगंध, गंगा मैया की, सत्या, मां तुझे सलाम, तबादला जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी है। अक्षरा सिंह पवन सिंह के साथ कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Read More-कैटरीना-काजोल के बाद वायरल हुआ Alia Bhatt का अश्लील वीडियो, डीपफेक का शिकार हुई एक्ट्रेस

Hot this week

इस्लाम में शराब हराम, लेकिन डॉलर के लिए जायज? पाकिस्तान ने 50 साल बाद उठाया ये बड़ा कदम

पाकिस्तान की 160 साल पुरानी मुर्री ब्रेवरी अब अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img