Wednesday, December 3, 2025

IPL 2024: मुंबई इंडियंस में वापसी करेंगे Hardik Pandya! रोहित को मिलेगी गुजरात की कप्तानी?

IPL 2024: क्रिकेट फैंस आईपीएल 2024 के सीजन को देखने का इंतजार कर रहे हैं। अभी से आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी अपनी अपनी तैयारियों में जुट गई है। सभी फ्रेंचाइजी अपने-अपने खिलाड़ियों को ट्रेड कर रही है और कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करने का भी मन बना रही है। लेकिन आईपीएल 2024 के सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या बहुत ही ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। क्योंकि हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी हो सकती है।

हार्दिक की हो सकती है मुंबई में वापसी

हार्दिक पांड्या को साल 2022 में मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया था जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या को 15 करोड रुपए में खरीद लिया था और उन्हें टीम का कप्तान बना दिया जिसके बाद हार्दिक ने पहले ही सीजन में ही Hardik Pandya कप्तानीकरते हुए उसे चैंपियन बनाया है। लेकिन इसी बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हार्दिक पांड्या अब गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ने का मन बना रहे हैं। हार्दिक पांड्या की एक बार फिर से मुंबई इंडियंस में वापसी होने जा रही है।

क्या रोहित को छोड़ना पड़ सकता है मुंबई का साथ?

हार्दिक पांड्या को गुजरात में 15 करोड़ में अपने साथ शामिल किया था। इतने बड़े खिलाड़ी की टीम में वापसी के लिए फिलहाल मुंबई इंडियंस के पास ज्यादा काम नहीं। क्योंकि आईपीएल 2023 की नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस के पास से 15 लाख रुपए ही बचे थे। जिस कारण मुंबई इंडियंस को अपने किसी एक बेस्ट खिलाड़ी का साथ छोड़ना पड़ सकता है। IPL 2024कप्तानी छोड़कर हार्दिक पांड्या सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई में वापसी नहीं करेंगे। जिस कारण कई क्रिकेट फैंस के मन में सवाल है कि क्या मुंबई इंडियंस रोहित का साथ छोड़ देगी। अगर ऐसा हुआ तो गुजरात टाइटंस में रोहित शर्मा को मौका दिया जा सकता है।

Read More-इस भारतीय खिलाड़ी ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, वायरल हो रही कपल की फोटोज

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img