IPL 2024: क्रिकेट फैंस आईपीएल 2024 के सीजन को देखने का इंतजार कर रहे हैं। अभी से आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी अपनी अपनी तैयारियों में जुट गई है। सभी फ्रेंचाइजी अपने-अपने खिलाड़ियों को ट्रेड कर रही है और कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करने का भी मन बना रही है। लेकिन आईपीएल 2024 के सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या बहुत ही ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। क्योंकि हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी हो सकती है।
हार्दिक की हो सकती है मुंबई में वापसी
हार्दिक पांड्या को साल 2022 में मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया था जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या को 15 करोड रुपए में खरीद लिया था और उन्हें टीम का कप्तान बना दिया जिसके बाद हार्दिक ने पहले ही सीजन में ही
क्या रोहित को छोड़ना पड़ सकता है मुंबई का साथ?
हार्दिक पांड्या को गुजरात में 15 करोड़ में अपने साथ शामिल किया था। इतने बड़े खिलाड़ी की टीम में वापसी के लिए फिलहाल मुंबई इंडियंस के पास ज्यादा काम नहीं। क्योंकि आईपीएल 2023 की नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस के पास से 15 लाख रुपए ही बचे थे। जिस कारण मुंबई इंडियंस को अपने किसी एक बेस्ट खिलाड़ी का साथ छोड़ना पड़ सकता है।
Read More-इस भारतीय खिलाड़ी ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, वायरल हो रही कपल की फोटोज