Home क्रिकेट टीम इंडिया के इस स्टार खिलाड़ी के 3 महंगे बैट किसी ने...

टीम इंडिया के इस स्टार खिलाड़ी के 3 महंगे बैट किसी ने किए चोरी, खुद वीडियो शेयर कहा- ‘PM मोदी के पास जाऊं…’

दीपक चाहर के तीन प्लेयर एडिशन बैट मैदान से चोरी हो गए। करीब 1.5 लाख रुपये के बल्ले गायब होने के बाद क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर फैंस से मदद और राय मांगी।

deepak chahar

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) के साथ मैदान पर ऐसी घटना हुई, जिसने उन्हें भी हैरान कर दिया। ट्रेनिंग के दौरान उनके तीन बैट चोरी हो गए। ये सामान्य बल्ले नहीं थे, बल्कि एसएस कंपनी के प्लेयर एडिशन बैट थे। दीपक के मुताबिक, तीनों बल्लों की कुल कीमत करीब 1.5 लाख रुपये थी। बैट नहीं मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा कि अब उन्हें इस मामले में क्या करना चाहिए।

चोरी के बाद दीपक ने फैंस से मांगी राय

दीपक चाहर ने वीडियो में बताया कि उनके तीन बैट शाम के समय मैदान से गायब हुए। उन्होंने चोरी करने वाले से मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उसे पैसों की जरूरत थी तो वह उनसे मांग सकता था। दीपक ने यह भी कहा कि हो सकता है चोरी करने वाला इन महंगे बल्लों की असली कीमत से अनजान हो और उन्हें बेचने की कोशिश करे। उन्होंने फैंस से पूछा कि इस मामले में पुलिस के पास जाना चाहिए या कोई दूसरा रास्ता अपनाना चाहिए।

PM मोदी और CM योगी का भी लिया नाम

अपने वीडियो में दीपक ने मामले को हल्के-फुल्के अंदाज में रखते हुए कई विकल्प गिनाए। उन्होंने कहा कि वह पुलिस में शिकायत कर सकते हैं या फिर योगी जी और मोदी जी के पास जा सकते हैं। उन्होंने भगवान से शिकायत करने की बात भी कही और चोरी करने वाले से बैट वापस करने की अपील की। दीपक ने यह भी कहा कि अगर बल्ले वापस मिल जाएं तो वह उसके पैसे देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने फैंस से पूछा कि उन्हें क्या करना चाहिए।

फिलहाल टीम इंडिया से बाहर हैं दीपक

दीपक चाहर फिलहाल भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। चोटों की वजह से उनके क्रिकेट करियर पर भी असर पड़ा है। भारत के लिए उन्होंने 13 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 16 विकेट उनके नाम हैं। वहीं 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 31 विकेट लिए हैं। वनडे में दीपक ने 33.83 की औसत से 203 रन भी बनाए हैं। वह अब आईपीएल में खेलते हैं और फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं।

Read More-विराट-गिल ने मैदान पर मचाई ऐसी तबाही, एक ही मैच में टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड

 

Exit mobile version