बढ़ सकती है एल्विश यादव की मुश्किलें, पुलिस ने आरोपी के पास बरामद किया 20ml सांप का जहर

नोएडा पुलिस को आरोपियों के पास से लगभग 20 मिली सांप का जहर बरामद हुआ है। इसके बाद बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं।

466
Elvish Yadav

Elvis Yadav Case: सोशल मीडिया स्टार एल्विस यादव बहुत ही ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव पर रेव पार्टियों में सांप का जहर और लड़कियों को सप्लाई करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इसी बीच एल्विश यादव केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नोएडा पुलिस को आरोपियों के पास से लगभग 20 मिली सांप का जहर बरामद हुआ है। इसके बाद बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं।

आरोपी के पास से मिला 20ml सांप का जहर

उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कथित तौर पर आरोपियों के पास 3 नवंबर को 20मिली सांप का जहर पुलिस ने बरामद किया है। जिसके भाई उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से बरामद जहर को जयपुर की लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एल्विश यादव ने आरोपों को किया खारिज

आपको बता दे कि एल्विश यादव पर उत्तर प्रदेश के नोएडा में केस दर्ज है। बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव पर रेव पार्टियों में लड़कियों और सांप के जहर की सप्लाई करने के गंभीर आरोपो पर यूट्यूब ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एल्विश यादव ने खुद पर लगे इन आरोपों को खारिज कर दिया है और इन्हें बे बुनियाद बताया है।

Read More-बेटी राशा के साथ ऋषिकेश दर्शन करने पहुंची Raveena Tandon, गंगा आरती में हुई शामिल, देखें Video