Sunday, February 8, 2026

खुद को फिट रखने के लिए खूब पसीना बहाती है Sara Ali Khan, 2 हफ्तों में ही कम किया बेली फैट

Sara Ali Khan: एक्टिंग की दुनिया में सभी अभिनेत्रियां खुद की फिटनेस पर खूब ध्यान देती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई ऐसी एक्ट्रेस है जो हमेशा खुद को फिट करने के लिए खूब मेहनत करती हैं और जिम में पसीना भी बहाती हैं। आपको बता दे कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी खुद को फिट रखने में किसी से पीछे नहीं रहती हैं। सारा अली खान ने महज दो हफ्ते में ही अपना वेली फैट घटा दिया है।

सारा अली खान ने घटाया बेली फैट

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी लाइफ से जुड़े नए-नए अपडेट फैंस को बताती रहती हैं। इसी बीच सारा अली खान ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सारा अली खान स्पोर्ट्स ब्रा और लाइट ब्लू ट्राउजर पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा है कि “ईमानदारी से कहूं तो इस टॉप फोटो को अपलोड करने में बहुत अनकंफर्टेबल महसूस हुआ। Sara Ali Khanलेकिन मुझे सच में गर्व है कि मैंने इसे 2 हफ्ते में एक साथ पा लिया. वजन का इशू हमेशा मेरे लिए स्ट्रगलिंग रही है। मुझे ट्रैक पर रखने के लिए @dr.siddhant.bhargava और @food.darzee को सच में थैंक्यू। हॉलीडे कैलोरी को अलविदा, लेकिन सबसे अहम बात यह है कि पछतावे से शांति पाएं। फिटनेस एक सफर है इसलिए बस चलते रहें।”

कॉफी विद करण में नजर आएंगी सारा

आपको बता दे कि सारा अली खान अपने बेस्ट फ्रेंड और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ कॉफी विद करण के आठवें सीजन में नजर आने वाली हैं। कुछ दिनों पहले इस शो का एक प्रोमो वीडियो करण जौहर ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें सारा अली खान मस्ती करती हुई नजर आ रही थी।

Read More-ऐसे कपड़े पहन कर पार्टी में पहुंची MS Dhoni की पत्नी साक्षी धोनी, ट्रोलर्स बोले- ये तो नाइट ड्रेस है

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img