Thursday, November 13, 2025

जीवन में हमेशा दुखी रहते हैं ये लोग, इस वजह से झेलते हैं कष्ट

Chanakya Niti: हर कोई यही चाहता है कि उसका जीवन खुशियों से भरा हो उनके जीवन में कभी भी गम ना आए। लेकिन मानव जीवन में उतार-चढ़ाव आना सामान्य बात है। कुछ ऐसे लोग सौभाग्यशाली होते हैं जिनका दुखों से बहुत कम सामना होता है लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जिनको हमेशा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आचार्य चाणक्य की नीति में कई सारी महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। आचार्य चाणक्य बताया है कि तीन तरह के व्यक्ति हमेशा दुखी रहते हैं उन्हें कभी भी सुख नहीं मिलता है।

जिसका बेटा नालायक हो

ऐसे लोग हमेशा दुखी रहते हैं जिनका बेटा नालायक हो और असंस्कारी हो। उन्हें बुरी लत लगी हो उनके माता-पिता कभी भी सुखी नहीं रहते हैं। बुढ़ापे में भी ऐसे पुत्र कभी भी माता-पिता का सहारा नहीं बनते जिसकी वजह से उनका बुढ़ापा भी कठिनाइयों से गुजरता है।

पत्नी या मां का बुरा आचरण

वहीं कुछ ऐसे व्यक्ति होते हैं जिनकी पत्नी या माता का बहुत ही बुरा आचरण होता है जिसकी वजह से वह हमेशा दुखी रहते हैं। परिवार की महिला का बुरा आचरण समाज में बदनामी का कारण बनती है। इनके घर में हमेशा कलह आप उत्पन्न होती रहती है। ऐसे लोग जीवन में सिर उठाकर नहीं जी पाते हैं।

पिता पर कर्ज होना

कहते हैं कि पिता की विरासत ही आगे जीवन में इंसान का सहयोग करती है लेकिन इसके पिता पर ही ईतना कर्ज हो कि उसका बेटा हमेशा अपने पिता का कर्ज ही चुकता रहे तो ऐसे लोगों का जीवन हमेशा दुःखों से भरा रहता है। ऐसे लोग कभी भी निजी जीवन का आनंद नहीं ले पाते हैं।

(Disclaimer; यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-आखिर क्यों पराएं मर्दों पर फिदा हो जाती हैं महिलाएं, हैरान कर देने वाली वजह आई सामने

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img