Wednesday, February 11, 2026

क्या IPL 2024 खेलेंगे MS Dhoni? माही ने खुद किया खुलासा

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी जीती है। आपको बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को साल 2023 में आईपीएल का चैंपियन बनाया है। लेकिन इसी बीच महेंद्र धोनी ने आईपीएल 2024 में खेलने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

क्या आईपीएल 2024 खेलेंगे धोनी?

आपको बता दे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा बयान दिया है। महेंद्र सिंह धोनी से जब आईपीएल 2024 में खेलने को लेकर सवाल किया गया तब उसका जवाब देते हुए महेंद्र सिंह MS Dhoniधोनी ने कहा है कि पिछले दिनों मेरे घुटने की सर्जरी हुई है। अगर अगले साल तक सब ठीक रहता है तो मैं आईपीएल 2024 खेलूंगा अगर सब ठीक नहीं रहता है तो मैं आप लोगों की तरह दर्शक बनकर देखूंगा।

चेन्नई को बनाया है चैंपियन

महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया ही नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग के टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स को भी चैंपियन बनाया है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब जीता है। आईपीएल MS Dhoni2023 का खिताब जीतकर महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस किया कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है और वह रोहित शर्मा के साथ आईपीएल की ट्रॉफी 5 बार जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img