Friday, November 14, 2025

फिर से दुल्हन बनी सैफ अली खान की बेगम, 43 साल की Kareena Kapoor का ब्राइडल लुक हो रहा वायरल

Kareena Kapoor: करीना कपूर को बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सैफ अली खान की बेगम कहा जाता है। करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी को फैंस खुब पसंद करते हैं। आपको बता दे कि करीना कपूर की उम्र 43 साल है लेकिन वह 43 साल की उम्र में भी बॉलीवुड की कई खूबसूरत हसीनाओं को मात देती हैं। इसी बीच करीना कपूर ने एक बार फिर से दुल्हन का गेटअप पहन लिया है। जिस कारण करीना कपूर का ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ब्राइडल लुक में नजर आई करीना

बॉलीवुड की फेमस अदाकारा करीना कपूर की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन वायरल तस्वीरों में दुल्हन की तरह सजी-धजी दिखाई दे रही हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री करीना कपूर ने फैशन डिजाइनर मसावा के ब्राइडल कलेक्शन के लिए ब्राइडल लुक में फोटो शूट करवाया है। 43 साल की उम्र में करीना कपूर को ब्राइडल लुक में देखकर उनके हैरान रह गए हैं।

जाने जान में नजर आई है करीना कपूर

आपको बता दे कि बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री करीना कपूर ने हाल ही में ओटीटी में डेब्यू किया है। करीना कपूर की फिल्म जाने जान पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। करीना कपूर की फिल्म जाने जान को 21 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। जाने जान फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर सिंगल मदर रोल निभाते हुए नजर आई है।

Read More-Team India को लगा बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी!

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img