Tuesday, February 10, 2026

Shani Margi 2023: वक्री से मार्गी होंगे शनिदेव, इन राशियों के जीवन में आ सकती है ख़ुशख़बरी

Shani Margi Effects: शनि देव को ज्योतिष शास्त्र में काफी क्रूर माना गया है। साथ ही उन्हें न्याय करने वाला ग्रह भी कहा जाता है। यह भी माना जाता है कि शनि देव लोगों को उनके कर्मों के मुताबिक ही फल भी देते हैं। जो लोग अपने जीवन काल में अच्छे कर्म करते हैं उन्हें शनि अच्छे फल देते हैं मगर शनि हमेशा बुरे काम करने वालों को परेशान करते हैं। शनि की शुभ स्थिति में हों तो व्यक्ति अपने जीवन में काफी तरक्की करता है और जिससे उसके पास किसी चीज की कमी नहीं रहती है। वहीं इसके विपरीत शनि की अशुभ स्थिति व्यक्ति को बेहद कष्टों भरी होती है।

शनि (Shani Margi 2023) इस दिन होंगे मार्गी

शनि बहुत ही मंद गति से चलने वाले ग्रह माने गए हैं। यह करीब ढाई वर्ष तक एक राशि में रहकर ढैया का निर्माण करते हैं और इसी वजह से शनि का असर किसी भी व्यक्ति पर सबसे ज्यादा पड़ता है। अभी शनि कुंभ राशि में वक्री यानी उल्टी चाल से चल रहे हैं और वो 4 नवंबर को मार्गी अवस्था में आ जाएंगे। इसका मतलब 4 नवंबर से शनि फिर से सीधी चाल चलने लगेंगे। शनि का मार्गी होना कुछ जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला हैं वहीं कुछ जातकों की शनि की यह स्थिति बेहद परेशान करने वाली है।

इन राशियों को कराएंगे लाभ

न्याय के देवता शनि की वक्री और मार्गी अवस्था का सभी राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। शनि देव के सीधी चाल का शुभ प्रभाव मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या और धनु राशि पर पड़ने वाला है। बता दें इन राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा बरसेगी। वहीं इन राशियों की तरक्की के रास्ते खुलेंगे। शनि के शुभ प्रभाव से इन राशियों की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। शनि मार्गी होकर इन राशियों को उनकी मेहनत के अनुसार पूरा फल दिलाएंगे। इन जातकों के शनि की सीधी चाल से अच्छे दिन शुरू हो जांएंगे।

इन जातकों का होगा नुकसान

शनि देव की सीधी चाल से कुछ जातकों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। शनि की स्वराशि कुंभ में होने की वजह से, मकर, कुंभ और मीन राशियों के जातकों पर साढ़ेसाती का असर है। कर्क और वृश्चिक राशियों पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनि के मार्गी होने पर इन राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। वहीं इन राशि के जातकों को शारीरिक, आर्थिक और मानसिक रूप से कष्ट हो सकता है। इस वक्त की गई आपकी कोशिश सफल नहीं होंगी। इसलिए इन राशि के जातकों को धैर्य रखकर सही वक्त का इन्तजार करना चाहिए।

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img