Wednesday, February 4, 2026

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर भड़के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कहा- ‘ये भारी पड़ेगा…’

Akhilesh Yadav On Chandrababu: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू की गिरफ्तारी को लेकर प्यासी गलियारों में हलचल मची हुई है। अब इसी बीच एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपना बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने उनकी गिरफ्तारी पर नाराजगी जाहिद करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए गलत परंपरा बताया है।

अखिलेश यादव ने जताई नाराजगी

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। अखिलेश यादव ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, “विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार करने का चलन अब केंद्र से लेकर राज्यों तक प्रचलन बन गया है। जो सत्ता के साथ नहीं आ रहा उसे जेल में डाल दो, यह निरंकुश शासको की नीति होती है लोकतंत्र में इसके लिए कोई स्थान नहीं है भाजपाई और उनके अवसरवादी मित्र याद रखें कि राजनीतिक व्यवहार में ऐसा विचलन कल को खुद उन पर भी भारी पड़ सकता है। खुदगर्ज भाजपा किसी की सियासी दोस्त नहीं है।”

इस दिन हुई थी चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी शनिवार 9 सितंबर को हुई थी इसके बाद उन्हें विजयवाड़ा की अदालत में सुबह पेश किया गया था। जहां से उन्हें 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस समय उन्हें राजामुंदरी सेंट्रल जेल में रखा गया है। कोर्ट ने उन्हें दवाइयां और घर का खाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Read More-आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम के खिलाफ CID ने लिया एक्शन, करप्शन केस में गिरफ्तार हुए चंद्रबाबू नायडू

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img