Saturday, December 20, 2025

लोकसभा चुनाव के बीच कहां है AAP के नेता राघव चड्ढा, क्यों नहीं कर रहे चुनाव प्रचार? सौरभ भारद्वाज ने किया खुलासा

Raghav Chadha Lok Sabha Chunav: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा आपके कई नेता इस समय जेल में है। ऐसे समय में राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की कमी पार्टी को काफी खल रही है। हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि राघव चड्ढा कहां है और चुनाव प्रचार क्यों नहीं कर रहे हैं। चुनाव प्रचार में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चढ़ा दिखाई नहीं दे रहे हैं। अब इन सारे सवालों के जवाब दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिया है। उन्होंने बताया है कि राघव चढ़ा कहां है और चुनाव प्रचार क्यों नहीं कर रहे हैं।

कहां है राघव चड्ढा?

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उनके बारे में स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि,’राघव चड्ढा इस समय यूके में है। उनकी आंखों में कुछ समस्या थी। मुझे बताया गया है कि वह समस्या इतनी गंभीर थी कि उनकी आंखों की रोशनी जा सकती थी। उसी का इलाज कराने राघव चड्ढा यूके गए हुए हैं। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ है वह स्वस्थ होकर जल्द लौटेंगे और प्रचार में जुट जाएंगे। मैंने देखा है कि ज्वलंत मुद्दों पर वह सोशल मीडिया पर सक्रिय है। ट्वीट कर रहे। बहुत ज्यादा एक्टिविटी इसलिए नहीं है क्योंकि वह स्वस्थ नहीं है।’

पार्टी को खल रही आप नेता की कमी

आपको बता दें आम आदमी पार्टी को राघव चड्ढा की कमी खल रही है। क्योंकि राघव चड्ढा केजरीवाल के विश्वासपात्र हैं। कई नेताओं के न होने से चुनाव प्रचार पर भी असर पड़ सकता है। इस समय लोकसभा चुनाव के प्रचार में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल काफी जोरों से लगी हुई हैं। वही राघव चड्ढा का इलाज कराने के लिए उनकी पत्नी परिणीती चोपड़ा भी उनके साथ गई हैं।

Read More-‘BJP का महाराष्ट्र में अंतिम संस्कार होगा…’, PM मोदी को लेकर संजय राउत ने दिया बड़ा बयान

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img