‘जहां कदम रखती है वहां सत्यानाश हो जाता है…’ विनेश फोगाट की जीत पर क्या बोले बृजभूषण सिंह

Vinesh Phogat: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। तीसरी बार भाजपा ने अपनी सरकार बनाई है। वही हरियाणा की सबसे हॉट सीट जुलाना सीट मानी जा रही थी जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने जीत हासिल की है। विनेश फोगाट की जीत पर कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

विनेश फोगाट ने जीती जुलाना सीट

विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के बाद रेसलिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। उसके बाद विनेश फोगाट ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही थी। विनेश फोगाट की जीत पर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। बृजभूषण शरण सिंह ने तंज करते हुए कहा कि,’विनेश की जीत तो हो गई लेकिन वह जहां कदम रखती है उसका सत्यानाश हो जाता है। कांग्रेस में हो गई है कांग्रेस का बंटाधार हो जाएगा। एग्जिट पोल दिखा रहा था कि कांग्रेस की सरकार बन रही है लेकिन हरियाणा में एग्जिट पोल एकदम गलत साबित हुआ और वहां पर अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।’ वहीं जम्मू कश्मीर के नतीजे पर कहा कि,’एक प्रयास वहां पर भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने का किया था जो प्रयास सफल नहीं हुआ। वहां का मौसम और माहौल कुछ दूसरा है जो भी जनता ने जनादेश दिया वह स्वीकार है।’

जीत के बाद विनेश फोगाट ने जताया लोगों का आभार

जुलाना सीट पर जीतने के बाद विनेश फोगाट ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है कहा कि,’उन्हें लोगों ने प्यार दिया और विधानसभा के लोगों का प्यार मिला। सभी क्षेत्र के लिए काम करूंगी जितना हो सके स्पोर्ट्स के लिए भी काम करूंगी। आपको बता दे विनेश फोगाट ने 6015 वोटो के अंतर से जीत हासिल की है। विनेश फोगाट ने योगेश कुमार को करारी हार दी है।

Read More-‘हुड्डा जी को ले डूबा राहुल जी…’हरियाणा चुनाव के नतीजों पर आचार्य प्रमोद कृष्णम की बड़ी प्रतिक्रिया

Hot this week

पार्टी टूटी, सिंबल बदला… 5 महीने में ममता बनर्जी की सियासी तस्वीर क्यों पलट गई?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img