Saturday, December 20, 2025

‘बेटा छोड़ कर जा रहा हूं, सांसद बना देना..’,UP के इस पहलवान ने मंच से अचानक बेटे को लड़ा दिया था चुनाव

Chunavi kissa: उत्तर प्रदेश की राजनीतिक जमीन और कुश्ती के अखाड़े के माहिर मुलायम सिंह यादव ने राजनीति में एक बार अचानक ऐसा दांव चला था जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। 24 साल पहले मुलायम सिंह यादव ने एक ऐसा अचानक ऐलान किया था जिसने सभी को आश्चर्य में डाल दिया था। अखिलेश यादव की राजनीति में एंट्री पब्लिक के सामने अचानक हुई थी। 1999 का लोकसभा चुनाव सभी को याद है संस्थापक मुलायम सिंह यादव कन्नौज और संभाल दोनों सीटों से चुनाव लड़े और उन्हें जीत भी हासिल हुई थी।

बेटे को अचानक उतरा था चुनावी मैदान में

एक दिन मंच पर मुलायम सिंह यादव के साथ अमर सिंह यादव और आजम खान मौजूद थे। इन तीनों के साथ एक युवा चेहरा भी मौजूद था कम लोग उनके बारे में जानते थे। कम लोग उसके बारे में जानते थे वह युवा मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव थे। अचानक अमर सिंह ने मंच पर मुलायम सिंह के कान में कुछ कहा। बताते हैं कि अमर सिंह ने मुलायम से बेटे अखिलेश को राजनीति में उतारने का सुझाव दिया। मुलायम सिंह तुरंत राजी नहीं हुए। आजम खान ने भी अपनी तरफ से कुछ कहा तो मुलायम कुछ देर तक सोते रहे। फिर अचानक कुर्सी से उठे और अखिलेश यादव का हाथ पकड़ कर जनता के सामने आए।

कन्नौज की जनता से कही थी ये बात

उस दिन मुलायम सिंह यादव ने कन्नौज की जनता से कहा था कि, ‘बेटा छोड़कर जा रहा हूं, सांसद बना देना।’ दिल्ली के बाद अखिलेश यादव अपने पिता के साथ मंच से उतर रहे थे मुलायम सिंह ने कहा कि अब तुम्हें यही रहकर प्रचार करना है। अखिलेश यादव ने बसपा के प्रत्याशी अकबर अहमद डंपी को चुनाव हराकर विजय प्राप्त की थी।

Read More-हेलीकॉप्टर में बैठकर पीएम मोदी ने देखा रामलला का सूर्य तिलक, किए अद्भुत ऋण के दर्शन

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img